Pakistan vs New Zealand 1st ODI Tri Series: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (8 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समय के अनुसार 2.30 बजे से होगा। बता दें कि ट्राई सीरीज में तीसरी टीम साउथ अफ्रीका की है। 

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वनडे में 6000 रन

बाबर अगर इस मैच में 43 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। उन्होंने अभी तक खेले गए 123 वनडे मैच की 120 पारियों में 56.73 की औसत से 5957 रन बनाए हैं। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम दर्ज है, जिन्होंने 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

बता दें कि पाकिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल में अभी तक दस खिलाड़ी ही 6000 रन के आंकड़े तक ही पहुंचे हैं। 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

इसके अलावा अगर आजम एक भी शतक जड़ लेते हैं तो पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जडऩे के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। वह फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 120  पारियों में 19 शतक लगाए हैं। फिलहाल पहले नंबर पर सईद अनवर हैं, जिनके नाम 244 पारी में 20 वनडे शतक दर्ज हैं। 

विराट कोहली को पछाड़ने का मौका

आजम के पास इस सीरीज में सबसे तेज 20 वनडे शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। कोहली ने 133 पारियों में 20 वनडे शतक पूरे किए थे।

Advertisement

वनडे ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार