न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा अचानक से रद्द हो गया है, पहले वनडे मैच में टॉस से 5 मिनट पहले यह खबर आई जिसने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के क्रिकेट बोर्ड  ने शुक्रवार (17 सितंबर) को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। 

Advertisement

 न्यूजीलैंड सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था और उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। इस दौरे के आखिरी मिनट में रद्द होने के बाद क्रिकेट फैंस काफी नाखुश नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने भी इस दौरे के रद्द होने के बाद पहला रिएक्शन दिया है। बाबर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सीरीज के अचानक स्थगित होने से बेहद निराश हूं, ये सीरीज लाखों पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान वापस ला सकती थी। मुझे अपनी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमताओं और विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। वो हमारे गौरव हैं और हमेशा रहेंगे! पाकिस्तान जिंदाबाद!'

वहीं, इस दौरे के रद्द होने के बाद पाकिस्तानी फैंस कीवी टीम की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा रहे हैं। इस दौरे के रद्द होने का मतलब ये है कि अब पाकिस्तानी टीम सीधा टी-20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार