BAN vs AUS: बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मुकाबले में 24 रनों से हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 में शिकस्त देने के बाद बांग्लादेश टीम की खुशी देखते बनती है। इस खास जीत को खिलाड़ियों ने जमकर सेलिब्रेट किया वहीं बांग्लादेशी खिलाड़ियों को जश्न मनाता देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी दिल जीतने वाला काम किया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हार को एक तरफ रखते हुए, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को उनकी अविश्वसनीय जीत का जश्न मनाता देखकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन करते हुए देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस रवैये को बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी सराहा वहीं क्रिकेट फैंस भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस गैस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं अगर पहले टी-20 मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कंगारुओं के सामने उन्होंने 131 रन बनाए। 131 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 20 ओवर में 108 रन पर ही ढेर हो गई थी।

बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के खाते में 2-2 विकेट आए। जबकि मेहदी असन और शाकिब ने 1-1 विकेट लिए। शाकिब ने बल्ले से भी टीम के लिए अच्छी पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार