24 मार्च, केपटाउन (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बैन्क्रॉफ्ट एक बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।  लाइवस्कोर

Advertisement

केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो उसी दौरान फील्डिंग करने के क्रम में कैमरन बैन्क्रॉफ्ट का एक वीडियो फुटेज सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ जिसमें वो अपने हाथ में कुछ अजीब सी चीज को अपने पैंट के अंदर छुपाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

वीडियो को देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि शायद कैमरन बैन्क्रॉफ्ट उस चीज को गेंद पर लगाकर उसकी गेंद को खराब करने की कोशिश करेगें।

हालांकि जब इस वीडियो फुटेज को देखकर अंपायर ने उनके बात की तो उन्होंने ऐसी किसी भी चीज को अपने पास रखने से मना कर दिया है और साथ ही बॉल टैंपरिंग की संभावनाओं को नकार दिया है।

लेकिन वीडियो फुटेज में यह साफ पता चल रहा है कि कैमरन बैन्क्रॉफ्ट के पास पीले रंग का चीज हाथ में थी जिसे वो पैंट के अंदर छुपा रहे हैं।

Advertisement

यहां तक कि डेल स्टेन ने भी ट्विटर फोटो पोस्ट कर बॉल टैंपरिंग की संभावना जाहीर करी है। हालांकि इस बारे में कमेंटेटर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना है कि इस मसले पर आगे क्या - क्या खबर सामने आती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार