बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को दूसरा टेस्ट औऱ सीरीज जीतने से लिए अब 143 रन की दरकार है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 185 रन का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए जाकिस हसन 31 रन औऱ शादमान इस्लाम 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि खराब रोशनी औऱ फिर बारिश के कारण चौथे दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। 
चौथे दिन के खेल के दौरान पाकिस्तान टीम 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन से आगे खेलने उतरी औऱ 172 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में आगा सलमान ने 71 गेंदों में नाबाद 47 रन, वहीं मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों में 43 रन बनाए। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए हसन महमूद ने 5 विकेट, नाहिद राणा ने 4 विकेट औऱ तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिया। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने सईम अयूब (58), कप्तान शान मसूर (57) औऱ आगा सलमान (54) के अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 274 रन बनाए।  

इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए। जिसमें लिटन दास ने 138 रन औऱ मेहदी हसन मिराज ने 78 रन की बेहतरीन पारी खेली। बांग्लादेश ने अपने पहले 6 विकेट सिर्फ 26 रन के कुल स्कोर पर ही गवा दिए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

फिलहाल बांग्लादेश की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे है औऱ अभी तक बांग्लादेश ने सिर्फ जिम्बाब्वे औऱ वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार