Australia vs Bangladesh, 1st Test Day Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (13 अगस्त) को खेल खत्म होने के पर 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम से अभी 102 रन पीछे है।
बता दें कि 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट खेला जा रहा है।
बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 36 रन के कुल स्कोर पर शादमान इस्लाम (20 रन) के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर तंजीद हसन तमीम और मोमिनुल हक ने पारी को संभाला और अभी तक दूसरे विकेट के लिए नाबाद 60 रन जोड़ चुके हैं।
तमीम 67 गेंदों में 32 रन और हक 49 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 53 ओवरों में 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।
जेक वेदरल्ड (23 रन) और ट्रैविस हेड (22 रन) ने मिलकर पहली विकेट के लिए 45 रन जोड़े, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सिर्फ स्मिथ ने पारी को संभाला शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 109 गेंदों में 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। हसन महमूद ने रिकॉर्ड गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा एबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम से अभी 102 रन पीछे है। तंजीद हसन तमीम 67 गेंदों में 32 रन और मोमिनुल हक 49 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों दूसरे विकेट के लिए नाबाद 60 रन जोड़ चुके हैं।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 53 ओवरों में 198 रनों पर ऑलआउट हो गई। स्टीव स्मिथ के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। उन्होंने 109 गेंदों में 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।
बांग्लादेश के गेंदबाजी में हसन महमूद ने रिकॉर्ड गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा एबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।