ढाका, 8 जनवरी | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और टीम की मजबूत कड़ी माने जाने वाले शाकिब अल हसन अमेरिका में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के बाद अभ्यास पर लौट आए हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, शाकिब नौ जनवरी को वापस आने वाले थे, लेकिन वह बुधवार को ही देश लौट आए और गुरुवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में चल रहे अभ्यास सत्र में उन्होंने हिस्सा लिया।
Advertisement
शाकिब 28 दिसंबर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उनकी पत्नी उम्मे अहमद शिशिर ने नबंवर में एक बेटी को जन्म दिया। गुरुवार को संवाददात सम्मेलन में शाकिब ने अपनी दो महीने की बेटी के बारे में बात की। वह काफी खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं पहले अपनी बेटी के इतने करीब नहीं रहा। अपनी बेटी के साथ मैं काफी खुश था।"
Advertisement
एजेंसी