मीरपुर (ढाका), 28 फरवरी | बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को एशिया कप के अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 23 रनों से हरा दिया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मेजबान टीम ने खेल के हर विभाग में श्रीलंका को दोयम साबित करते हुए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पहली बार टी-20 फारमेट में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मेजबान टीम की दूसरी जीत है। उसने यूएई को भी हराया है लेकिन भारत से उसे हार मिली है।

Advertisement

बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 न ही बना सकी। यह श्रीलंका की पहली हार है। उसने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था। एक मार्च को उसका सामना भारत से होना है।


देखें पूरा स्कोरकार्ड


Advertisement

श्रीलंका की ओर से दिनेश चांडीमल ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 12 रन बना सके। शेनान जयसूर्या ने 26 रनों का योगदान दिया लेकिन बाकी के बल्लेबाज मेजबान टीम की अनुशासित गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके।

बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन ने तीन विकेट लिए जबकि शाकिब अल हसन को दो विकेट मिले। महमुदुल्लाह, मशरफे मुर्तजा और मुस्ताफिजुर रहीम ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शब्बीर रहमान (80) की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 147 रन बनाए।

बांग्लादेश ने एक समय 26 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे शब्बीर ने शाकिब अल हसन (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के काम किया।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच चुने गए शब्बीर 108 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। शब्बीर की 54 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। शाकिब ने 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 और महमुदुल्लाह ने 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से दुशमंथ चामीरा ने तीन विकेट लिए जबकि एंजेलो मैथ्यूज और नुवान कुलासेकरा ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार