बांग्लादेश भारत के खिलाफ उन्हीं के घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसकी शुरुआत 19 सितम्बर से होने जा रही है। हालांकि इससे पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम भारत को हरा सकते है। बांग्लादेश हाल ही में पाकिस्तान को उसी के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके आ रहा है। 

इस्लाम ने कहा कि, "हमें विश्वास है कि हम भारत को हरा सकते हैं। हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में भी जीत की उम्मीद है। हमारे तेज गेंदबाज फॉर्म और लय में हैं। पहले हमारे पास तेज गेंदबाज तो थे, लेकिन सपोर्ट नहीं था। अब उनके पास सपोर्ट है, और यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अच्छा है। मैंने हर दिन काम करना, गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि टी20 टीम के भारत दौरे से पहले मैं फिट हो जाऊंगा।"

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितम्बर से लेकर 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अभी पहले टेस्ट मैच के लिए ही टीम का ऐलान कर दिया है। 

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल। 

भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, जेकर अली, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार