14 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। निदास ट्रॉफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए। रोहित शर्मा ने धमाल करते हुए 61गेंद पर 89 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल का 13वां अर्धशतक जमाने का कमाल किया।
Advertisement
इसके अलावा सुरेश रैना ने भी कमाल किया और 47 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के गेंदबाजो में रुबेल हुसैन ने 2 विकेट लिए। रोहित शर्मा 89 रन बनाकर रन आउट हुए। लाइव स्कोर
Advertisement
आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत के तरफ से सुरेश रैना ने 47 रन और धवन ने 35 रन का योगदान दिया।
रोहित शर्मा और रैना ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की पार्टनरशिप कर भारत के स्कोर को 170 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।