बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने के कारण शादमान देश के प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) के पहले दौर में नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

शादमान ने सोमवार को क्रिकबज से कहा, "मैं फिलहाल होटल में आईसोलेशन में हूं और अपनी तीसरी कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा हूं। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो मैं खेल सकूंगा।"

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ 21 अप्रैल से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए टेस्ट टीम के संभावित खिलाड़ियों के लिए एनसीएल में भाग लेना जरूरी किया है।

बीसीबी पिछले साल कोरोना के कारण एनसीएल का आयोजन नहीं कर सकी थी लेकिन प्रेसिडेंट कप और बंगबंधु टी20 टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद इसने 22 मार्च से एनसीएल का कराने का फैसला किया।

शादमान चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे और वह एनसीएल में खेलने के लिए उत्साहित थे। इस बीच टीम के टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक का भी 19 मार्च को हुए पहले राउंड की टेस्टिंग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अगले राउंड में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए 12 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचेगी। इस सीरीज के दोनों मुकाबले पलेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार