दिल्ली, 3 नवंबर  बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेल जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे। मेजबान टीम की ओर शिवम दुबे अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

Advertisement

दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नइम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकट में पर्दापण करेंगे। मेहमान टीम में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल-हसन नहीं हैं। मैच-फिक्िंसग मामले में उन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया है।

Advertisement

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर और खलील अहमद।

बांग्लादेश : लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद नइम, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, शाइफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अल अमिन हुसैन

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार