Bangladesh vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 औऱ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 टीम में दिग्गज ऑलराउंडर महमूदुल्लाह (Mahmudullah) की वापसी हुई है। 38 साल के महमूदुल्लाह ने इस फॉर्मेट में आखिरी बार एशिया कप 2022 के दौरान श्रीलंका के खिलाफ ही खेले थे। भारत में हुए वर्ल्ड कप औऱ बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें वापस टीम में लाए हैं। 

 
Advertisement

वहीं आखों में चल रही परेशानी के चलते शाकिब अल हसन टी-20 सीरीज और कम से कम पहले दो वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

अनकैप्ड स्पिनर अलीस अल इस्लाम को 15 सदस्यीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद नईम,अनामुल हक,ताइजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद की वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे रोनी तालुकदार, हसन महमूद, अफीफ हुसैन, शमीम हुसैन, तनवीर इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।  

पहले दो वनडे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में अफीफ, महमूद और रकीबुल हसन की जगह महमूदुल्लाह,तस्कीन और ताइजुल को जगह दी गई है। 

टी-20 सीरीज के तीन मुकाबले 4,6 और 9 मार्च को सिलहट में खेले जाएंगे। वहीं वनडे सीरीज के मुकाबले 13,15 और 18 मार्च को होंगे। इसके बाद दोनों टीम के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। 

श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, सौम्य सरकार, महेदी हसन, महमुदुल्लाह, ताइजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और अलीस अल इस्लाम।

Advertisement

Also Read: Live Score

श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, ऋषद हुसैन, तस्कीन अहमद , शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार