16 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)> कोलंबो में खेले जा रहे छठे मैच में एक अजब वाकया घटित हो गया। जब बांग्लादेश की टीम का 8वां विकेट गिरा तो श्रीलंका के खिलाड़ी बांग्लादेश के 12वें खिलाड़ी से भिड़ गए। पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
जिसके बाद बांग्लादेश के कप्तान शकिब अल हसन काफी खफा दिखे और उन्होंने बांग्लादेश के महामुदुल्लाह को मैदान छोड़कर पवेलियन आने का निर्देश दे दिया।
Advertisement
जिसके बाद काफी देर तक मैच रूका रहा और अंपायर शकिब अल हसन को मनाते रहे। हालांकि आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम 2 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।
महामुदुल्लाह ने कमाल की पारी खेली और 18 गेंद पर 43 रन बनाकर बांग्लादेश को रोमांचक मैच में जीत दिला दी। मैच जीतने के बाद हर एक बांग्लादेशी खिलाड़ी नागिन डांस करने लगे।