ढाका, 28 फरवरी | बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल पिता बन गए हैं। तमीम की पत्नी आयेशा सिद्दीकी इकबाल ने रविवार को थाईलैंड के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।
तमीम ने इस खुशखबरी की जानकारी फेसबुक पर दी। तमीम पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने के बाद 20 फरवरी को बैंकॉक रवाना हो गए थे। वह अपनी पत्नी को पहले ही बैंकॉक भेज चुके थे। अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण तमीम ने खुद को एशिया कप से अलग कर लिया था।
Advertisement
एजेंसी
Advertisement