1 फरवरी, चटगांव (CRICKETNMORE)। चटगांव में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 513 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। लाइव स्कोर
ऐसा कर बांग्लादेश की टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई हैं जिनके नाम बाई और लेग बाई रन के बिना सबसे ज्यादा रन का स्कोर एक पारी में बनानें का कारनामा कर दिखाया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2014 में साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 7 विकेट पर 494 रन का स्कोर इसी तरह से बना पाने में सफल रही थी।
इसके अलावा आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम के द्वाार टेस्ट क्रिकेट में बनाया गया यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
बांग्लादेश की टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका की ही टीम के खिलाफ है। साल 2013 में गाले टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश की टीम ने एक पारी में 638 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि ये खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम पहली पारी में अबतक 1 विकेट पर 162 रन बना चुकी है।