17 दिसंबर। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से मिले 287 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने वाका स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने दो विकेट गंवा दिए हैं।

Advertisement

भारत ने अपनी दूसरी पारी में अबतक 27 रन बनाए हैं। मुरली विजय (10) और कप्तान विराट कोहली नाबाद हैं। कोहली इस समय 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

आपको बता दें कि भारत की टीम को 287 रन जीत के लिए बनानें हैं ऐसे में ये देखना होगा कि क्या किंग कोहली अपने पऱफॉर्मेंस से भारत को जीत दिला पाते हैं या नहीं। वैसे इस समय भारत की हालत काफी बुरी नजर आ रही है। 

वहीं दूसरी तरफ मिशेल मार्श मैदान पर काफी मजे लेते हुए नजर आए रहे हैं।  चौथे दिन मिशेल मार्श जानबूझकर अंपायर के पास जाकर खुद की गेंदबाजी करने की बात करते हुए देखे गए।

हुआ ये कि ओवर के बीच में मिशेल मार्श मजा लेने के लिए अंपायर के पास जाकर खुद को गेंदबाज बनाकर अंपायर से गेंद लेने की कोशिश करने लगे।

Advertisement

अंपायर को हालांकि शुरूआत में कुछ पता नहीं चला और मिशेल मार्श के कैप हाथ में ले ली और इसके बाद मिशेल मार्श अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गौरतलब है कि अंपायर यह सोच कर हैरान रह गए कि मिशेल मार्श गेंदबाजी करने आए हैं क्योंकि मार्श कभी गेंदबाजी नहीं करते हैं। देखिए फनी वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार