हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कुरैन बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस लेने वाले इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी हो गए हैं। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इससे पहले इंग्लैंड के ही टॉम बेंटन ने आस्ट्रेलियाई टी-20 लीग से नाम वापस लिया था।

Advertisement

कुरैन जुलाई से बायो-बबल से अंदर बाहर हो रहे हैं। वह पहले इंग्लिश समर में खेले थे और इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेलने गए थे। इसके बाद वह इंग्लैंड टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका गए थे।

Advertisement

वह क्वारंटीन से गुजर के क्रिसमस के बाद सिडनी सिक्सर्स से जुड़ने वाले थे।

25 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह सिक्सर्स के टीम प्रबंधन से बात कर अपने फैसले के बारे में बताया कि वह अपना अनुबंध पूरा नहीं कर पाएंगे।

कुरैन ने अपने प्रशंसकों के लिए एक ओपन लेटर में बताया है, "मैं इस साल बिग बैश लीग में नहीं खेल पाऊंगा, इसके लिए माफी मांगता हूं। जैसा कि आप पहले से जानते हैं, यह काफी चुनौतीपूर्ण साल रहा है और मैं जुलाई से बबल में हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने सिकसर्स के साथ खेलने का लुत्फ उठाया है। बीते दो सीजन मुझे काफी पसंद आए थे। मैं आपसे वादा करता हूं कि यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है। मैंने आने वाले कई वर्षों में वापसी करूंगा। लेकिन मुझे कुछ समय चाहिए, मैं घर पर रहकर परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।"

Advertisement

सिक्सर्स के महाप्रबंधक जोडी हॉकिंग्स ने कहा है कि क्लब कुरैन के फैसले का सम्मान करता है।

हॉकिंग्स ने कहा, "हम जिस स्थिति में अपने खिलाड़ियों से खेलने को कह रहे हैं वो पूरे विश्व में लोगों को परेशान कर रही है और इसलिए हम कुरैन के ब्रेक की बात को समझते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार