पिछले साल कोरोनोवायरस महामारी के कारण एशिया कप संभव नहीं हो पाया था। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई एशिया कप 2021 से अपने हाथ पीछे खींच सकता है और अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट टीम इस साल भी एशिया कप में खेलती हुई नजर नहीं आएगी। इस बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी उसी समय खेला जाना है जब एशिया कप 2021 का शेड्यूल निर्धारित है।

Advertisement

ऐसे में इस बार बीसीसीआई इस इवेंट के लिए भारतीय टीम को भेजने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। अगर इस साल एशिया कप में हिस्सा नहीं लेता है तो सबसे ज्यादा नुकसान प्रसारणकर्ताओं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को होगा। क्योंकि आईसीसी इवेंट के अलावा यही एक टूर्नामेंट है जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं लेकिन अगर बीसीसीआई अपने हाथ पीछे खींचता है तो फैंस को भी चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच टक्कर देखने को नहीं मिलेगी।

Advertisement

जहां तक बात रही प्रसारणकर्ताओं की तो बीसीसीआई घरेलू सीरीज के जरिए उन्हें खुश करने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ऐसी संभावित टीमें हैं जो जून के आसपास भारत का दौरा कर सकती हैं। ऐसे में प्रसारणकर्ताओं की भरपाई हो सकती है।

इसके अलावा अगर भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचती है तो ऐसे में बीसीसीआई एशिया कप को प्राथमिकता दे सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना बहुत कम है कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ना खेले।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर भारत एशिया कप से अपने हाथ पीछे खीचता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार