भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ई-गेमिंग कंपनी एमपीएल स्पोर्ट्स को भारतीय क्रिकेट टीम का नए किट स्पॉन्सर और आधिकारिक व्यापारिक भागीदार बनाए जाने की मंगलवार को घोषणा की। बीसीसीआई ने एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का करार किया है, जोकि नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक का है। एमपीएल स्पोर्ट्स बीसीसीआई से साथ भारत के आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के साथ इस साझेदारी की शुरूआत कर रहा है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले 14 साल तक नाइकी टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर थी। लेकिन उसने अपना करार खत्म कर दिया है।

Advertisement

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, " 2023 तक भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए किट स्पॉन्सर के रूप में एमपीएल स्पोर्ट्स की नियुक्ति के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह करार भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामान भारतीय क्रिकेट फैन तक पहुंचाना है।"

इस करार के तहत भारत की सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीम तथा अंडर-19 क्रिकेट टीमें भी इसमें शामिल हैं।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, " यह साझेदारी हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के लिए एक अलग स्तर पर लेकर जाएगी। हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, जो इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखें। इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय क्रिकेट फैन मर्चेंडाइस तक पहुंच को आसान बनाना है, जिसमें देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी शामिल है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार