कोलकाता, 28 अगस्त- | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को होने वाली वर्किं ग कमिटी की बैठक पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के शामिल होने के मसले पर टाल दी है। बोर्ड पहले तमिलनाडू क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के प्रतिनिधि के तौर पर श्रीनिवासन के वर्किं ग कमिटी की इस बैठक में शामिल होने पर सर्वोच्च न्यायालय की राय लेगा।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन श्रीनिवासन को इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी एवं मैच फिक्सिंग मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था।

Advertisement

श्रीनिवासन के दामाद एवं आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी का दोषी पाए जाने के बाद बीसीसीआई से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय की राय लेने के बाद ही वर्किं ग कमिटी की बैठक होगी।

अन्य सभी लंबित मुद्दे अब बीसीसीआई की वार्षिक महासभा की बैठक होने तक स्थगित रहेंगे। बीसीसीआई की वार्षिक महासभा 27 सितंबर को आयोजित होगी।

शुक्ला ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "श्रीनिवासन पर चूंकि कानूनी प्रतिबंध लगा हुआ है, इसलिए बैठक टाल दी गई। इसके लिए हमें पहले सर्वोच्च न्यायालय से स्पष्टीकरण लेना होगा, तब तक बैठक स्थगित रहेगी। न्यायालय से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद वर्किं ग कमिटी की अगली बैठक होगी।"

Advertisement

शुक्ला से जब पूछा गया कि कानूनी प्रतिबंध लगे होने के बावजूद श्रीनिवासन इस बैठक में हिस्सा क्यों लेना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई संभावित कारण की जानकारी नहीं है।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, "बोर्ड पहले श्रीनिवासन के तमिलनाडू क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के तौर पर बीसीसीआई की वर्किं ग कमिटी की बैठक में शामिल होने पर सर्वोच्च न्यायालय का विचार जानेगा, इसलिए वर्किं ग कमिटी की बैठक अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है।"

कानूनी सलाहकारों से मशविरा करने के बाद बीसीसीआई ने बैठक टालने का निर्णय लिया।

Advertisement

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने इसी वर्ष फरवरी में बीसीसीआई की किसी भी बैठक में श्रीनिवासन के हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी।

 (आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार