बीसीसीआई की नयी कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी,धोनी,कोहली, रैना, अश्विन, और कुमार को ए ग्रेड

Updated: Mon, Feb 09 2015 20:28 IST

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (CRICKETNMORE) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल 2014-15 के लिए कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उप कप्तान विराट कोहली के अलावा सुरेश रैना, आर अश्व‍िन और भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड-ए के खिलाड़ियों की सूची में रखा गया हैं। वर्ल्ड कप के 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं पाने वाले वीरेंद्र सहवाग,युवराज सिंह, हरभजन सिंह,गौतम गंभीर और जहीर खान इसमें शामिल नहीं किया गया है। 

बीसीसीआई की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक ग्रेड बी के खिलाड़ियों में प्रज्ञान ओझा, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अंबाटी रायडू और मोहम्मद शामी शामिल हैं।

सत्र 2014-15 के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्टः

ग्रेड-एः महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर. अश्विन और भुवनेश्वर कुमार।

ग्रेड बीः प्रज्ञान ओझा, मुरनी विजय, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी

ग्रेड सीः अमित मिश्रा, वरुण आरोन, ऋद्धिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज, विनय, मोहित, धवल, रसूल, अक्षर, मनोज, उथप्पा, कर्ण, संजू, कुलदीप और केएल राहुल

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें