Ben Duckett, Zak Crawley, and Ollie Pope: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में  इंग्लैंड के लिए पहले दिन पहली पारी में ओली पोप ने नाबाद 169 रन (नंबर 3), बेन डकेट (नंबर 2) ने 140 रन और जैक क्रॉली (नंबर 1) ने 124 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इस तिकड़ी के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दो बार एक टीम के पहले 3 बल्लेबाजों ने एक पारी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। पोप, डकेट और क्रॉली तीनों ने इससे पहले 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में एक पारी में शतक लगाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 88 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 498 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टेस्ट मैच के पहले दिन किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भी इंग्लैंड की टीम है। 

इन तीनों के शतक के अलावा जो रूट ने 34 रन की पारी खेली। 

इंग्लैंड की शुरूआत शानदार रही और डकेट और क्रॉली की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41.3 ओवर में 231 रन जोड़े। इसके बाद डकेट और पोप ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन और पोप और रूट ने तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बता दें कि 22 साल बाद इंग्लैंड औऱ जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार