3 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 629 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका की टीम ने इतना बड़ा स्कोर केवल 6 विकेट खोकर खड़ा कर दिया।

Advertisement

इसके साथ ही इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बेन स्टोक्स ने 200 रन केवल 163 गेंद पर बनाए तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक ठोकने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टले के नाम है। नाथन एस्टले ने इंग्लैंड के खिलाफ ही मार्च 2002 में केवल 153 गेंद पर दोहरा शतक ठोका था।


बेन स्टोक्स औऱ जोंनी बैरस्टोव के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 399 रनों की पार्टनरशिप करी जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

Advertisement

इस क्रम में भारत के विरेंद्र सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 168 गेंद पर दोहरा शतक जमाए थे। भारत के सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का कारनामा 2 बार किया है।

2006 में भी पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग ने 182 गेंद पर दोहरा शतक लगाए थे।

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने 186 गेंद पर दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया हुआ है।

साथ ही टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले 2009 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने इस मैदान पर 651 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहे थे।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार