इंग्लैंड ने एशेज 2023 के पहले दिन ही अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोये 4 ओवर में 14 रन बना लिए थे। वहीं जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया। इसके बाद पूरे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ (Steven Smith) को शानदार गेंद डालते हुए एलबीडब्ल्यू कर दिया। हालांकि स्मिथ ने DRS लिया था लेकिन फैसला उनके हक में नहीं गया। 

Advertisement

पारी का 27वां ओवर करने आये स्टोक्स ने आखिरी गेंद स्विंगर डाली जो लेंथ पर पिच हुई और टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की और गयी और स्मिथ के फ्रंट पैड पर जाकर टकराई। स्टोक्स सहित पूरी इंग्लैंड टीम ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। अंपायर के इस फैसले से स्मिथ काफी हैरान नजर आये और तुरंत DRS ले लिया। DRS का फैसला भी उनके हक में नहीं गया। हालांकि रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स की लाइन में नहीं है लेकिन गेंद स्टंप स्टंप्स के ऊपर से टकरा रही थी। ऐसे में स्मिथ की पारी का अंत हो गया। स्मिथ ने 59 गेंद का सामना करते हुए 16 रन बनाये। 

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जो रुट के बल्ले से निकले। रूट ने 152 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 118 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा बेयरस्टो ने 78 गेंद का सामना करते हुए 12 चौको की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रुट ने उनके साथ 121(140) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों का शिकार स्पिनर नाथन लियोन ने किया।वहीं 2 विकेट जोश हेजलवुड लेने में सफल रहे। एक -एक विकेट स्कॉट बोलैंड और कैमरून ग्रीन ने चटकाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार