IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पर मुहर लग गई है। दरअसल, IPL के आगामी सीजन से पहले SRH ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) को गुजरात टाइटंस को दे दिया है। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि SRH और GT की ट्रेड से हर्षल पटेल को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

हर्षल को लगी करोड़ों की चोट: सबसे पहले ये जान लीजिए कि हर्षल पटेल को साल 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरे 8 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था। तब भी SRH की GT के साथ लंबी बिडिंग वॉर हुई थी। इतना ही नहीं, पंजाब किंग्स ने RTM इस्तेमाल करके हर्षल को वापस लेने की कोशिश की थी, लेकिन इन सब के बावजूद SRH ने हर्षल को जाने नहीं दिया।

अब उन्होंने ही 2027 के IPL से पहले हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस को सौंप दिया है। हर्षल के लिए झटका ये भी है कि वो 4 करोड़ रुपये में GT के साथ जुड़े हैं। यानी उन्हें पिछले सीजन की तुलना में सिर्फ आधी सैलेरी मिलेगी। उन्हें पूरे 4 करोड़ रुपये का भारी भरकम नुकसान हुआ है।

हर्षल का IPL रिकॉर्ड: 35 वर्षीय हर्षल पटेल अपनी तेज गेंदबाज़ी में विविधता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने साल 2012 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अब तक वह चार फ्रेंचाइजी के लिए कुल 124 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि हर्षल पटेल आईपीएल के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने साल 2021 और 2024 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। वो साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। ऐसे में गुजरात टाइटंस के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि हर्षल एक फिर अपना बेस्ट प्रदर्शन दे और IPL के आगामी सीजन में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाए।
 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार