राजकोट, 10 नवंबर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भोजनकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 84 और क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। 

OMG: पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी, हमारे साथ क्रिकेट खेलो वरना..

Advertisement

इंग्लैंड ने पहले दिन बुधवार को खराब शुरुआत के बाद जोए रूट (124) और मोइन अली (117) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 179 रनों की साझेदारी की बदौलत दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। 

Advertisement

दूसरे दिन बुधवार के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड के लिए अली ने अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही वह मोहम्मद समी की गेंद पर बोल्ड हो गए। अली जब आउट हुए, तब टीम का स्कोर 343 रन था। उन्होंने 213 गेंदों पर 13 चौके जड़ते हुए 117 रनों की शतकीय पारी खेली। 

PHOTOS: जो रूट की मंगेतर केरी कोलरेल है परी जैसी सुंदर, फोटो देखकर दिवाने हो जाएगें

इसके बाद इंग्लैंड के लिए स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो (46) ने छठे विकेट के लिए 99 रनों की अहम साझेदारी की और स्कोर 442 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर बेयरस्टो को समी ने ऋद्धिमान साह के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। 

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह लेंगे भारत के सबसे बड़े रिएलिटी शो में हिस्सा

इससे पहले, इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में बुधवार को आउट होने वाले चार बल्लेबाज एलिस्टर कुक (21), पर्दापण मैच खेल रहे हसीब हमीद (31), रूट और बेन डकेट (13) रहे। 

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और समी ने दो-दो विकेट लिए हैं। उमेश यादव और रवींद्र जड़ेजा एक-एक सफलता हासिल करने में कामयाब रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार