Bengal vs Jharkhand 1st Quarter-Final: झारखंड के खिलाफ बेंगलुरु के जस्ट क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2021-22 ( Ranji Trophy 2021-22) के पहले क्वार्टरफाइनल मैच में बंगाल क्रिकेट टीम (Bengal Cricket Team) ने इतिहास रच दिया। बंगाल की टीम के टॉप 9 खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा रन (9 Batsmen Registering Fifty Plus Scores) की पारी खेली। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक टीम के 9 बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल ने 7 विकेट के नुकसान पर 773 रन का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बंगाल की टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

बंगाल के लिए सुदीप कुमार घरमी ने सबसे ज्यादा 186 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अनुस्टुप मजूमदार (117 रन) ने भी शतक जड़ा। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (65 रन), अभिषेक रमन (61 रन), मनोज तिवारी (73), अभिषेक पोरेल (68 रन), शाहबाज अहमद (78 रन), सायन मंडल (नाबाद 53 रन)और आकाशदीप ((नाबाद 53 रन)) ने अर्धशतक जड़े।

आकाशदीप ने ठोका 18 गेंदों में पचास

नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आकाशदीप ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी इस पारी के दौरान आकाशदीप ने आठ छक्के जड़े (8 गेंद में 48 रन) और पांच रन सिर्फ दौड़कर पूरे किए। उनके अलावा टीम के बाकी 8 बल्लेबाज कुल मिलाकर सात छक्के जड़ पाए। 

बता दें कि आकाशदीप आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार