20 सितंबर। मोहाली टी-20 में एक बार फिर ऋषभ पंत खासकर अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए और केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत शॉट फाइन लेग पर कैच कर लिए गए। जिस समय पंत आउट हुए उस समय नॉन स्ट्राइक पर कप्तान कोहली खुद बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

ऐसे में जब ऋषभ पंत आउट हुए तो पवेलियन जाते समय काफी इमोशनल और दुखी नजर आए। शायद ऋषभ पंत को एहसास हो गया था कि कप्तान कोहली काफी निराश हुए होंगे।

Advertisement

तो क्या बेंगलुरु  टी-20 आखिरी मौका

ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी के दौरान जिस तरीके से आउट हो रहे हैं वो हर किसी को निराश करने वाला है। ऐसे में उनके ऊपर दबाव है कि वो अपनी बल्लेबाजी को सुधारे।

ऐसे में अब ऋषभ पंत एक बार फिर बेंगलुरु टी-20 में नजर आएंगे। आपको बता दें कि ऋषभ पंत  पिछली 10 टी20 पारियों में यह सातवीं बार था जब वह दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। 

अब यदि वो अपने परफॉर्मेंस को बैंगलुरू टी-20 में बड़ा नहीं कर पाए तो यकिनन उनके विकल्प के तौर पर चयनकर्ता संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका देना शुरू कर देंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार