1 फरवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे पहले वनडे में ये खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

इस समय डुप्लेसी और अंदिले फेहुलकवायो बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है। युजवेंद्र चहल हो या फिर कुलदीप यादव दोनों स्पिन गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुब परेशान किया है।

Advertisement

कुलदीप यादव ने अपने 10 ओवर के कोटे में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट झटके हैं।

कुलदीप यादव ने अपने वनडे करियर का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। कुलदीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले कुलदीप का वनडे में बेस्ट गेंदबाजी परफॉर्मेंस वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड मैदान पर था जब कुलदीप ने 3 विकेट 41 रन देकर चटकाए थे। 

Advertisement

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने 5वीं दफा वनडे में 3 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार