आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा और जब पंजाब की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें एक तेज़ शुरुआत की दरकार थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा होने ना दिया। भुवी ने पंजाब की पारी के पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को आउट करके पंजाब के करोड़ों दिल तोड़ दिए।

Advertisement

प्रियांश ने आउट होने से पहले सिर्फ तीन गेंदें खेलीं और जब उन्होंने भुवी की स्विंग होती गेंद पर अटैक करने की कोशिश की तो वो मि़ड ऑन पर रोमारियो शेफर्ड के हाथों लपके गए। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 14 गेंदों में 21 रन जुटाए। बेथेल 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 97 के स्कोर तक पहुंचाया। पड्डिकल 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पड्डिकल के लौटने के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 157 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद अय्यर ने टिम डेविड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 222 के स्कोर तक पहुंचाया। डेविड 12 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हरप्रीत बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 विकेट लगा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार