विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (78), शिखर धवन (67) और हार्दिक पांड्या (64) की अर्धशतकीय पारियों से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 330 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही।

Advertisement

इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि, आउट होने से पहले रॉय तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने उनकी इस पारी का अंत करने में जरा सी भी देरी नहीं लगाई।

Advertisement

भुवी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले रॉय इंग्लिश पारी के पहले ही ओवर में तीन चौकों समेत 14 रन बना चुके थे और इंग्लैंड की टीम एक बार फिर तेज़ शुरुआत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन तभी इस पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने रॉय को क्लीन बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई।

भुवी की अंदर आती गेंद रॉय के बल्ले और पैड के बीच में से निकलते हुए ऑफ स्टंप पर जा लगी और इस तरह से भुवनेश्वर कुमार ने रॉय की गिल्लियां बिखेरकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। अपना विकेट गंवाने के बाद रॉय निराश दिखे और उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वो क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार