Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बीते सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तीन ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ अब भुवनेश्वर कुमार ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 36 साल के भुवनेश्वर कुमार IPL में लसिथ मलिंगा को पछाड़कर अब दूसरे सर्वाधिक तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 20वीं बार ये कारनामा करके ये पायदान हासिल किया है। बताते चलें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (25 बार) हैं।

Advertisement

IPL में सर्वाधिक तीन विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज़

  • जसप्रीत बुमराह - 25
  • भुवनेश्वर कुमार - 20
  • लसिथ मलिंगा - 19
  • हर्षल पटेल - 17

ये भी जान लीजिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 198 मुकाबलों में 212 विकेट लिए हैं। वो इस टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं। युजी के नाम 181 मैचों में 225 विकेट दर्ज हैं।

RCB ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीता मैच: IPL 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 75 रनों पर ऑल आउट हुई। इसके जवाब में RCB की टीम ने सिर्फ 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी के साथ अब उन्होंने पॉइंट्स टेबल के दूसरे पायदान पर पकड़ मजबूत कर ली है। उनके नाम 8 मैचों में 6 जीत और 12 अंक दर्ज हैं। बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स की तो वो पॉइंट्स टेबल पर 8 मैचों में 3 जीत और 6 अंक के साथ सातवीं पॉजिशन पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार