रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को मैच जीतने के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए कीवी टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार थोड़े से महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने खतरनाक दिख रहे जिम्मी नीशम का विकेट लेकर टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो काफी मज़ेदार था। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी ने नीशम को पंत के हाथों कैच कराया लेकिन अंपायर के आउट देने से पहले ही नीशम चुपचाप पवेलियन की ओर चल पड़े लेकिन ये कहानी मज़ेदार तब हो गई जब भुवी नीशम को पवेलियन की ओर जाते हुए नहीं देखते हैं और अंपायर अनिल चौधरी को कुछ इस अंदाज़ में अपील करते हैं कि अंपायर कुछ सेकेंड के लिए डर जाता है।

Advertisement

इस दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत भी अपील करते दिखाई देते हैं। बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है. वहीं, अगर नीशम की पारी की बात करें तो शायद ये उनके करियर की सबसे खराब टी-20 पारी थी जिसमें उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 3 ही रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 25 का रहा।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं और अब सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को 39 गेंदों पर 33 रन की दरकार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार