केप टाउन, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रविवार को कहा कि साउथ अफ्रीका में कुकाबुरा गेंद और उछाल भरी पिचों से तालमेल बिठाना इस सीरीज के लिए काफी अहम है। भारत को साउथ अफ्रीक में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत पांच जनवरी से हो रही है। 

Advertisement

वनेश्वर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "साउथ अफ्रीका में आते ही जो चीज हमारे दिमाग में सबसे पहले आती है वो है यहां की उछाल भरी पिच, सीम विकेट। लेकिन आप इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हो सकते की आपको इस तरह की विकेट मिलेंगी। जब गेंदबाजों की बात आती है तो, कुकाबुरा से गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल होता है क्योंकि यह 25-30 ओवर बाद ज्यादा काम नहीं करती। हमें यहां इस तरह की स्थितियों से निपटना होगा।" PHOTOS: देखें दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल से, खूबसूरती दीवाना करने वाली

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम साउथ अफ्रीका की स्थिति को जानते हैं, इसलिए हम इसके हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। हम सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयारी करना चाहते हैं। हम सिर्फ यही चाहते हैं।"

 

भुवनेश्वर ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक पांच जनवरी से शुरू रहे पहले टेस्ट मैच के लिए रणनीति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह इस सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। 

उन्होंने कहा, "हमने अभी तक इस पर बात नहीं की है। हम सिर्फ बुनियादी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं। मैच से कुछ दिन पहले हम इस पर बात करेंगे कि हम इस मैच में क्या कर सकते हैं, क्या रणनीति बना सकते है, बल्लेबाजों के खिलाफ क्या कर सकते हैं। इस तरह की चीजें हम निश्चित तौर पर करेंगे। लेकिन अभी तक हमने बुनियादी चीजें ही की हैं।"

मेरठ के इस गेंदबाज ने कहा, "कल (शनिवार) को हमने टेस्ट मैच की स्थिति में आने के लिए दो सत्र अभ्यास किया। टेस्ट मैच में छह घंटे खेल होता है इसलिए हमने दो सत्र तक गेंदबाजी की। हम ज्यादा देर तक गेंदबाजी करना चाहते थे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार