एशिया कप को शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है और इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं बांग्लादेश को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक बड़ा झटक लग सकता है क्योंकि दिग्गज बल्लेबाज और वनडे कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमीम फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में मेडिकल हेल्प लेने के बाद इंग्लैंड से लौटे हैं। इसलिए, आगामी एशिया कप में उनके खेलने पर संकट के बादल छाए हुए है क्योंकि उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हाल ही में घरेलू मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ गयी वनडे सीरीज में तमीम की गैरहाजिरी में लिटन दास ने टीम की कमान संभाली थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि यदि तमीम टूर्नामेंट के लिए अनुपलब्ध है तो उप-कप्तान (लिटन दास) टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

नजमुल हसन ने कहा, "पहले हमें यह जानना होगा कि तमीम की योजना क्या है। उन्होंने (चिकित्सकों ने) उसे बताया होगा कि उसे एक कार्यक्रम से गुजरना होगा। वह कार्यक्रम कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा, इसमें कितना समय लगेगा और वह कैसा महसूस करते है उनसे बात किए बिना इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। जाहिर है सवाल उठेगा कि अगर तमीम नहीं खेलेंगे तो क्या होगा। जहां तक ​​मुझे पता है अगर तमीम नहीं खेलते है (खिलाड़ी) जो उप-कप्तान है (लिटन) वो कप्तानी करेगा।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 241 मैच खेले है और 36.62 के स्ट्राइक रेट की मदद से 8313 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 56 अर्धशतक देखने को मिले है। वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 158 रन रहा है। तमीम ने कुछ समय पहले संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के कारण अगले ही दिन संन्यास का फैसला वापस ले लिया था। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार