पाकिस्तान में होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान चरिथ असलंका और तेज़ गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो अचानक बीमार होने की वजह से बाहर हो गए हैं। अब टीम की कमान दासुन शनाका संभालेंगे, जिन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने आधिकारिक तौर पर कप्तान घोषित कर दिया है। सीरीज़ की शुरुआत से सिर्फ एक दिन पहले कप्तानी में आया ये बदलाव श्रीलंका की तैयारियों पर जरूर असर डाल सकता है।

Advertisement

पाकिस्तान में खेले जाने वाली टी20 ट्राई-सीरीज़ 2025 की शुरुआत से पहले श्रीलंका टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के नियमित कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो दोनों ही अचानक बीमार पड़ गए हैं और इसी वजह से दोनों खिलाड़ी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी वापिस घर लौट चुके हैं।

Advertisement

असलंका की गैरमौजूदगी में दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 17 नवंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टीम में आखिरी समय पर कप्तानी में बदलाव करना पड़ा है और अब शनाका सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। श्रीलंका 20 नवंबर को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

श्रीलंका ने कुछ दिन पहले ही इस ट्राई-सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी, जिसमें कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, पथुम निसांका, कमिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे और स्टार स्पिनर वनिंदु हसरंगा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन अब कप्तान असलंका और असिथा फर्नांडो की अनुपस्थिति टीम की योजनाओं में बदलाव ला सकती है।

बात करें दासुन शनाका की कप्तानी के अनुभव की, तो वे इससे पहले भी 2019 से 2023 के बीच श्रीलंका की टी20 टीम की कमान संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने 48 मैचों में से 22 मैच जीते हैं। ऐसे में श्रीलंका को उम्मीद रहेगी कि शनाका एक बार फिर टीम को मुश्किल हालात में संभालेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान में होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज़ के लिए श्रीलंका का अपडेटेड सक्वाड
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कमिल मिशारा, दासुन शनाका (कप्तान), कमिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, वनिंदु हसरंगा, महिश तीक्षणा, दुषान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, एशन मलिंगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार