विराट कोहली आईपीएल 2022 में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में 17 की औसत और 122 के स्ट्राइक रेट से कुल 119 रन ही बनाए हैं। वहीं पिछले 2 मुकाबलों में विराट कोहली 0 पर आउट हो गए। विराट कोहली खराब परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।  

Advertisement

इस बीच फेमस क्रिटिक और बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी विराट कोहली को क्रिकेट से दूरी बनाने की सलाह दे डाली है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'भाई विराट कोहली। मैं आपसे इतने लंबे समय से अनुरोध कर रहा हूं कि कृपया खेलना बंद कर दें। कृपया टीम RCB को नष्ट ना करें। आपको इतना स्वार्थी नहीं होना चाहिए। आपको अपनी टीम के बारे में सोचना चाहिए। कृपया समझने की कोशिश करें।'

Advertisement

वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'विराट कोहली भाई खेलना छोड़ दो। भाई एकबार बात मानकर देख लो। आरसीबी का बट्टा बैठ जाएगा रहम कर दो ब्रो।' हालांकि, विराट कोहली को ट्रोल करने के चक्कर में केआरके खुद ही ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उन्हें विराट कोहली पर फोकस करने की जगह खुदपर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि हैदराबाद के हाथों आरसीबी को 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद RCB 10 अंकों के साथ चौथें नंबर पर है। आरसीबी ने 8 में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आरसीबी को हराकर हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2022 में लगातार अपनी पांचवी जीत दर्ज की है। हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार