टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फैंस के बीच विरुष्का नाम से जाने जाते हैं। विराट और अनुष्का की शादी को आज यानी 11 दिसंबर को 4 साल पूरे हो गए हैं। विरुष्का के शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे एक रोचक किस्सा जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। 

Advertisement

बात है काफी पुरानी विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात की। इस इंट्रेस्टिंग वाक्ये को खुद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। विराट कोहली ने बताया था कि कैसे जब वह पहली बार अनुष्का शर्मा से मिले थे तो कितना ज्यादा नर्वस थे। 

Advertisement

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू एड के दौरान हुई थी। विराट कोहली पहली मुलाकात के दौरान ही एक गलती कर बैठे थे।

विराट कोहली ने कहा, 'जब मैं पहली बार अनुष्का से मिला तब मैंने एक जोक सुनाया। मैं काफी नर्वस था इसलिए मैने यह जोक सुनाया था। उस वक्त मुझे और कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मैं सेट पर उनके साथ खड़ा था और काफी नर्वस भी था। मुझे लगा कि मेरा जोक क्रैक करना एक फनी बात होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं गलत था।'

विराट कोहली ने आगे कहा, 'अनुष्का काफी लंबी हैं और उस वक्त वो हील्स पहने हुए थीं। मैं 6 फीट का नहीं हूं..तो जैसे ही वो आईं तो उनकी लंबाई देखकर मैंने एकदम से कह दिया कि तुम्हें इससे ज्यादा हील्स नहीं मिलीं?' विराट ने कहा जैसे ही मैंने यह जोक क्रैक किया वैसे अनुष्का ने बिन हंसे रिएक्ट करते हुए कहा 'एक्सक्यूज मी'

विराट ने कहा उन्हें तुरंत ही अपनी गलती का पता चल गया। और उन्होंने आगे माहौल खराब ना हो इसलिए उन्होंने बात संभालते हुए फ़ौरन कहा कि वे मजाक में यह कह रहे थे। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बच्चा भी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार