13 दिसंबर. ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)।आईपीएल 2018 के लिए एक बड़ी खबर आई है। किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2018 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलिलाई दिग्गज ब्रैड हॉज को कोच नियुक्त किया है। ब्रैड हॉज किंग्स इलेवन पंजाब के लिए वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर कोच पद पर काम करेगें। आपको बता दें कि वीरेद्र सहवाग किंग्स इलेवन टीम के मेंटोर हैं।

Advertisement

वैसे ब्रैड हॉज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लॉयंस के लिए खेल चुके हैं। ब्रैड हॉज एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं और ऐसे में यकिनन आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन को उनसे काफी मदद मिलेगी। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

ब्रैड हॉज ने अपने आईपीएल करियर में बतौर क्रिकेटर 66 मैच खेले हैं और 1400 रन बनाए हैं। आईपीएल में ब्रैड हॉज  ने 6 अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो ब्रैड हॉज ने 17 विकेट आईपीएल में चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार