ऑस्ट्रेलिया के युवा आतिशी बल्लेबाज़ जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 के दौरान बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस धाकड़ खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल सीजन में 9 पारियों में चार अर्द्धशतकों के साथ 330 रन बनाए और 234.04 के शानदार स्ट्राइक-रेट से अपनी टीम को कई बार तूफानी स्टार्ट दिए लेकिन फिलहाल मैकगर्क ही दिल्ली के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

Advertisement

दरअसल, इस समय मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए बिग बैश लीग खेल रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका बल्ला उनसे रूठा हुआ है।इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने अब तक बिग बैश में पांच पारियों में सिर्फ 55 रन बनाए हैं और मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच सीजन के 20वें मैच में भी वो तीन गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने।

Advertisement

मैच के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही मैकगर्क ने अपना विकेट गंवा दिया। ये ब्रेंडन डॉगेट की एक शानदार डिलीवरी थी जिसने मैकगर्क को पूरी तरह से चौका दिया। एक अच्छी लेंथ की गेंद, ऑफ के आसपास और पिचिंग के बाद दूर चली गई। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बस एक टेंटेटिव पोक किया और गेंद बाहरी किनारे पर जाकर लगी जिसे विकेटकीपर ओली पोप ने आसानी से स्टंप के पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद मैकगर्क को निराश होकर पवेलियन जाना पड़ा।

मैकगर्क का ये खराब फॉर्म उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खतरे के संकेत हैं। डीसी ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया और उन्हें 9 करोड़ में खरीदा और उम्मीद है कि आने वाले सीजन में वो उनकी योजनाओं का एक बड़ा हिस्सा होंगे लेकिन अगर ऐसे ही वो फ्लॉप रहे तो ये देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें शुरुआती मैचों में इस्तेमाल करती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार