28 दिसंबर, ब्रिस्वेन (CRICKETNMORE) बीग बैश लीग 2016- 17 के 8वें मैच में ब्रिस्बेन हीट ने सिडनी थंडर को 3 विकेट से हरा दिया।  ब्रिस्बेन हीट ने पहले टॉस जीतकर सिडनी थंडर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर केवल 157 रन ही 20 ओवर में बना सकी। ब्रिस्बेन हीट के तरफ से बद्री और जेडी विल्डेरमठ ने 2 – 2 विकेट आपस में बांटे। इसके अलावा स्टेकेटी को 1 विकेट मिला। 

Advertisement

वहीं दूसरी और 158 रन का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन हीट की टीम ने 7 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। ब्रिस्बेन हीट की टीम ने 160 रन 19.4ओवर में बना पाई। ब्रिस्बेन हीट के तरफ से  सीए लीन ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। सिडनी थंडर की तरफ से गेंदबाजी में पीजे कममिन्स,  फवाद अहमद और सीजे ग्रीन को 2- 2 विकेट मिला तो वहीं 1 विकेट सीजे मकके को मिला।

आज के मैच में हालांकि  ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम केवल 4 रन ही बना पाए लेकिन टी- 20 क्रिकेट में 7000 रन पूरा करने वाले वर्ल्ड के केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस समय इस मामले में टी- 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम हैं जिनके पास अभी 9777 और ब्रैड हॉज के नाम 7135 रन शामिल है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार