भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज़ धमाकेदार अंदाज़ में किया। भारत की इस जीत से पूरा देश झूम उठा और पूरी दुनिया विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थक रही। मगर क्या आप जानते हैं कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने इस मैच के नतीजे की भविष्यवाणी 22 अक्तूबर को ही कर दी थी और इस मैच में बिल्कुल वैसा ही देखने को मिला जैसा ब्रेट ली ने कहा था। 

Advertisement

ब्रेट ली ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि भारत आखिरी ओवर में जीत सकता है। ICC और T20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में ली ने कहा, 'मैं आपको एक भविष्यवाणी देता हूं। फैंस की एक बड़ी गिनती के बीच, मैं भारत के साथ जा रहा हूं, शायद आखिरी ओवर में भारत जीतेगा। भारत को जीतना है।"

Advertisement

ब्रेट ली की इस भविष्यवाणी के सच होते ही फैंस ने उन्हें 'ज्योतिषी' तक बताना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इस मैच के आखिरी ओवर में, भारतीय टीम को 6 गेंदों में 16 रन चाहिए थे और हार्दिक पांड्या पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

इस विकेट के बाद, फिनिशर दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी के लिए आए लेकिन जब वो भी रनआउट हो गए तो भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थी लेकिन तभी किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला और भारत किसी तरह आखिरी गेंद पर मैच जीतने में सफल रहा। भारत की इस जीत ने टीम को जो आत्मविश्वास दिया है वो बाकी टीमों के लिए चिंता बन चुका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार