वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara) ने इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान तेज गेंदबाज बताया है। लारा ने एंडरसन के उपलब्धियों की तारीफी करते हुए उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक कहा।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद 41 वर्षीय एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

 
Advertisement

लारा ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा, " वह (एंडरसन) क्रिकेट खेलने वाला सबसे महान तेज गेंदबाज है। उनके आंकड़े शानदार हैं और इंग्लैंड के लिए बहुत किया है। मुझे पता है उनके दिमाग में वो बात (क्रिकेट से संन्यास) नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने यह मान लिया है। अगर उनके कप्तान, कोच औऱ सिलेक्टर्स की यही सोच है तो ऐसा ही होगा। इंग्लैंड के लिए उनका करियर बेहतरीन रहा है।”

लारा ने आगे कहा, “ उन्होंने तेज गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए है औऱ उनका करियर 23 साल से ज्यादा का रहा। मुझे लगता है सिर्फ इतने सालों तक खेलने के मामले में बस कॉर्टनी वॉल्श उनके आसपास है, लेकिन उनकी विरासत बहुत बड़ी होने वाली है। मुझे लगता है उन्होंने इंग्लैंड के क्रिकेटर के तौर पर दुनिया का सम्मान कमाया है।”

बता दें कि एंडरसन ने अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच से पहले शानदार गेंदबाजी से धमाल मचाया है। नॉटिंघमशायर के खिलाफ काउंटी मैच में लंकाशायर के लिए खेलते हुए  7 विकेट चटकाए।  यह 55वीं बार है जब एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शेन वॉर्न को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए एंडरसन को 9 विकेट की दरकार है। वॉर्न के नाम इस फॉर्मेट में 708 विकेट दर्ज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार