टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा हर मैच के साथ ऐतिहासिक बनता गया है। बल्लेबाज़ों का जलवा ऐसा दिखा है कि रिकॉर्ड पर रिकॉड बनते गए हैं। शतक पर शतक ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ों ने विरोधी गेंदबाज़ों पर अपना दबदबा जमाया है। इसी कड़ी में भारत ने एक ऐसा कारनामा किया है जो दशकों तक ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक ने भारत को इस खास मुकाम तक पहुंचाया है।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे पांचवे और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर भारत को ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी दिला दी। इस शतक के साथ भारत ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने के ऑस्ट्रेलिया के 70 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

1955 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर 5 टेस्ट मैचों में कुल 12 शतक लगाए थे। अब 2025 की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत ने भी 5 मैचों में 12 शतक पूरे कर लिए हैं। इस सीरीज में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 4 शतक (147, 269, 161, 103) जड़े हैं। वहीं जायसवाल (101, 118*), केएल राहुल (137, 100) और ऋषभ पंत (134, 118) ने दो-दो शतक लगाए हैं। रविंद्र जडेजा (107*) और वॉशिंगटन सुंदर (101*) ने भी एक-एक बार तीन अंकों का आंकड़ा छुआ है।

हालांकि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ने भी कभी अपने घरेलू मैदानों पर एक टेस्ट सीरीज में 12-12 शतक लगाए थे, लेकिन भारत ने यह कमाल विदेशी जमीन पर किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीमें (एक टीम के द्वारा)

  • 12 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 1955 (विदेश में, 5 टेस्ट)
  • 12 – पाकिस्तान बनाम भारत, 1982/83 (घरेलू, 6 टेस्ट)
  • 12 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2003/04 (घरेलू, 4 टेस्ट)
  • 12 – भारत बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में, 5 टेस्ट)*

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार