AUS vs ENG 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार (18 नवंबर) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की एक तेज बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी, जिसके बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा और बाद में उन्हें कनकशन के कारण मुकाबले से बाहर कर दिया गया।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 27वें ओवर में हुई। एटकिंसन ने शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर ग्रीन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी और पिच पर नीचे गिर गए। वहीं इसके बाद उनके मुंह से खून भी निकलने लगा। उस समय ग्रीन 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर खेल रहे थे। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

VIDEO:

ग्रीन की चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर युवा खिलाड़ी ओलिवर पीक को टीम में शामिल किया। हालांकि, पीक भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और छह गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। 

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 328 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बेन डकेट ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 115 गेंदों में 133 रन बनाए। वहीं विल जैक्स ने भी 48 गेंदों में 59 रन की अहम पारी खेली।

329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। मैट रेंशॉ ने 70 गेंदों में 55 रन जरूर बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए पाया और पूरी टीम 46.5 ओवर में 231 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 97 रन से जीत लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में सोनी बेकर ने चार विकेट झटके, जबकि लियाम डॉसन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार