भारत के खिलाफ नवंबर में शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं, चोट के कारण उनका इस सीरीज में खेलना संदिग्ध हो गया है। 25 वर्षीय ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा इंग्लैंड दौरे के दौरान पीठ की चोट के कारण बाहर होना पड़ा।

Advertisement

ग्रीन को सीरीज के अंतिम दो वनडे मैचों से हटा दिया गया है, जिससे नवंबर में शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ये चोट बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान लगी, जिसमें ग्रीन ने 45 रन बनाकर और 45 रन देकर दो विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

इस ऑलराउंडर ने मैच के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें आगे के नुकसान से बचाने के लिए मौजूदा दौरे से बाहर कर दिया। इसके परिणामस्वरूप वो शुक्रवार को लॉर्ड्स में खेले गए चौथे वनडे से भी बाहर रहे। इंग्लैंड में किए गए स्कैन से पीठ की चोट की पुष्टि हुई, हालांकि ये चोट कितनी गंभीर है इसका पता तभी चल पाएगा जब ग्रीन आगे के मूल्यांकन के लिए पर्थ लौटेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के प्रवक्ता ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के माध्यम से कहा, "चोट की गंभीरता और वापसी की समय सीमा तब तक पता नहीं चलेगी, जब तक कैमरून आगे के आकलन के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंच जाते।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होगी और अगर ग्रीन इस सीरीज में नहीं खेल पाते हैं तो ये ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका होगा और उनकी जगह को भर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार