टीम इंडिया के स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में एक बार फिर से ओपनिंग की। ये पहली बार नहीं है जब टीम मैनेजमेंट ने पंत को टी 20 में ओपनिंग करने के लिए भेजा। हालांकि, पंत अभी तक एक ओपनर के रूप में खुद को साबित करने में विफल रहे हैं लेकिन क्रिकेट जगत में एक्सपर्ट्स का एक ऐसा ग्रुप भी है जो मानता है कि पंत को टीम इंडिया के लिए टी-20 में ओपनिंग ही करनी चाहिए। 

Advertisement

अब सवाल ये उठता है कि पंत टी-20 में जब मिडल ऑर्डर में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं तो क्या वो एक ओपनर के रूप में अपनी जगह बना सकते हैं? क्या पंत टीम इंडिया के लिए वैसे ओपनर बन सकते हैं, जैसे एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ करते थे? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको जॉन बुकानन की बात को गौर से सुनना चाहिए।

Advertisement

गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट, 287 वनडे और 13 टी-20 खेले। गिलक्रिस्ट तीन बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कोच जॉन बुकानन की कोचिंग में गिलक्रिस्ट ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली और वो बुकानन ही थे जिनकी कोचिंग में कंगारू टीम ने लगातार तीन वर्ल्ड कप जीते। स्वाभाविक रूप से बुकानन ने गिलक्रिस्ट को कई सालों से करीब से देखा और इसलिए वो इस सवाल का जवाब बेहतर दे सकते हैं कि क्या पंत भारत के लिए वैसी भूमिका निभा सकते हैं, जैसी गिलक्रिस्ट ने कई सालों तक ऑस्ट्रेलिया के लिए निभाई थी।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान बुकानन ने कहा, "ऐसा संभवतः हो सकता है। सबसे पहले, क्या टीम पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में खिलाना चाहती है? यदि वो चाहते हैं और इसके लिए कोई स्थिति है, तो वो ओपनिंग करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वो निश्चित रूप से पहली गेंद से आक्रमण करता है। अगर वो टी20 क्रिकेट में इसी तरह खेलना जारी रखता है और सफल होना जारी रखता है, तो ये वास्तव में बाकी बल्लेबाज़ों के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगा।"

बुकानन के बयान से ज़ाहिर है कि पंत गिलक्रिस्ट की तरह कामयाब हो सकते हैं लेकिन शर्त ये है कि उन्हें एक ओपनर के तौर पर लगातार कुछ मौके दिए जाएं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार