दुनिया में अगर किसी क्रिकेट टीम को उसके देश में हराना लगभग नामुमकिन है तो वो भारतीय टीम है। पूरी दुनिया इसका नमूना हाल ही में नागपुर टेस्ट में देख चुकी है। दुनिया की कोई भी टीम हो फिर चाहे वो ऑस्ट्रेलिया हो, न्यूज़ीलैंड हो, इंग्लैंड हो या साउथ अफ्रीका हो इन सभी के लिए भारत को भारत की सरजमीं पर हराना किसी सपने से कम नहीं है लेकिन अफसोस ऐसा 10 में से सिर्फ 1 बार होता है कि भारत अपनी सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज हार जाए।

Advertisement

ऐसे में सवाल अब ये उठता है कि क्या अगर वर्ल्ड इलेवन बनाई जाए और उस टीम में दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर्स को शामिल किया जाए और फिर भारत से भारत में टेस्ट सीरीज हो, तो क्या वो टीम भारत को भारत में हरा पाएगी? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो शायद आपको हमारे इस आर्टिकल में आपके सवाल का जवाब में मिल जाए।

Advertisement

Cricketnmore की टीम ने एक वर्ल्ड इलेवन चुनी है जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स, बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं और गेंदबाजों में कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे तेज़ गेंदबाज भी शामिल हैं। तो अब आप बताईए कि क्या ये टीम भारत को भारत में हरा सकती है?

इस टीम में बेन स्टोक्स और शाकिब अल हसन जैसे दो स्टार ऑलराउंडर भी शामिल हैं ऐसे में और एक टीम में क्या ही चाहिए। मगर सवाल अब भी वही है क्या ये टीम भी भारत को भारत में हरा सकती है, तो इसका जवाब है कि शायद ये टीम भारत को टक्कर दे लेकिन भारतीय पिचों पर ये टीम भी भारत से हार जाए तो किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि भारत एक ऐसी ताकत बन चुका है जो अपनी सरजम़ीं पर अजेय बन चुका है। ऐसे में अगर आगे चलकर भारतीय टेस्ट टीम और वर्ल्ड इलेवन के बीच कोई मैच होता है तो फैंस के लिए ये मैच बहुत रोमांचक होगा और तभी पता चल पाएगा कि क्या भारत सचमुच अपने घर पर अजेय हो गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार