सिडनी, 20 फरवरी (| भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को कहा है कि उनकी टीम विश्व कप में एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकती और जीत के लिए उन्हें एक टीम के तौर पर खेलना होगा।

Advertisement

भारत अभी तक इस टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। भारत ने हालांकि तीन बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2018 में खेले गए टूर्नामेंट के बीते संस्करण में भारत सेमीफानल में ही हार कर बाहर हो गया था। भारत को इस बार विश्व कप के अपने पहले मैच में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया का सामना करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर आप एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं तो आपको एक साथ खेलना होगा और अपनी टीम के लिए अच्छा करना होगा।"

उन्होंने कहा, "बीते टूर्नामेंट्स से हमने सीखा है कि जीत के लिए हम एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकते।"

दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने कहा, "अगर आपको विश्व कप जैसा टूर्नामेंट जीतना है तो आपको एक टीम के तौर पर खेलना होगा और हम यही करना चाहते हैं।"

टीम में कई युवा खिलाड़ी आई हैं और इसी कारण टीम की औसत आयु देखी जाए तो वह 22.8 निकलती है।

Advertisement

इस पर कप्तान ने कहा, "युवा खिलाड़ी मानसिक तौर पर तरोताजा होती हैं। वह नहीं जानती की वह किस दबाव का सामना करने वाली हैं। वह क्रिकेट खेलना पसंद करती हैं और इसलिए वह टीम में हैं और वह निश्चित तौर पर खेल का लुत्फ ले रही हैं।" हरमनप्रीत अभी तक सभी टी-20 विश्व कप का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपनी टीम से खेल का आनंद लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा, "हम निश्चित तौर पर खेल का लुत्फ ले रहे हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर आप जब नहीं खेलते हो तो आप इन तरह की चीजों को याद करते हो।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार